पासवान एकता मंच की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 16 अगस्त को होगा सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां में बैठक करते पासवान एकता मंच के सदस्य

Nawada News : पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की बैठक आयोजित. 16 अगस्त को होने वाले भव्य सम्मेलन और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

Nawada News : पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर पुस्तकालय भवन परिसर में रविवार को पासवान एकता मंच की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अवधेश पासवान ने की. इसमें विभिन्न गांवों से समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं युवाओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

16 अगस्त को होगा भव्य बैठक-सह-सम्मेलन

बैठक में आगामी 16 अगस्त को भव्य बैठक-सह-सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक बाबा चौहरमल के सम्मान में केंद्र सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किए जाने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना और नमन के साथ होगी. इसके बाद पासवान एकता मंच की प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

बैठक में आशो पासवान ने कहा कि पासवान एकता मंच सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने पर जोर दिया. भोजपुरी गायक राजू आजाद पासवान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार और जरूरतमंद लोगों की सहायता संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल होंगी.

सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

बैठक में राजेश पासवान, पंकज पासवान, सुभाष पासवान, राकेश पासवान, पूर्व मुखिया अरविंद पासवान, उत्तम पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने 16 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन