नवादा में जमीन विवाद में मारपीट के दो मामलों में दो नामजद गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार आरोपी
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र की फरका बुजुर्ग पंचायत के बिराज और फरका बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
5 अगस्त की मारपीट में एक आरोपित गिरफ्तार
प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते 5 अगस्त को बिराज गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस मामले में रामचंद्र प्रसाद ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आधार पर एएसआई संजय कुमार यादव ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त स्व. जयमंगल यादव के पुत्र बालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया.
25 जुलाई के मामले में उमेश यादव की गिरफ्तारी
वहीं, बिराज गांव में ही बीते 25 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में राजो महतो ने 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एएसआई वीरेंद्र पासवान ने नामजद अभियुक्त ब्रह्मदेव यादव के पुत्र उमेश यादव को गिरफ्तार किया.
दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का रविवार को मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है.
Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










