शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में हुआ विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में शामिल कविगण व अन्य अतिथि
Nawada News : नवादा के नंदिनी लाइब्रेरी में शिक्षाविद प्रोफेसर गायत्री कुमारी की स्मृति में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा.
Nawada News : स्थानीय आरएमडब्ल्यू कॉलेज की पूर्व प्राध्यापक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर गायत्री कुमारी की स्मृति में रविवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. मिर्जापुर स्थित नंदिनी लाइब्रेरी में नवोत्साह साहित्य संगम के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केएलएस कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य एवं हिंदी के विद्वान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिवाकर जी ने की.
दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज, प्रांतीय सलाहकार ओंकार शर्मा कश्यप, संरक्षिका प्रोफेसर वीणा मिश्रा और नवादा जिलाध्यक्ष नितेश कपूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान मां सरस्वती एवं प्रोफेसर गायत्री कुमारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
गायत्री कुमारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रोफेसर गायत्री कुमारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गयी. इस दौरान विद्वानों ने उनके जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया. आरएमडब्ल्यू कॉलेज के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र बाबू ने प्रोफेसर गायत्री कुमारी से जुड़ी कई यादें साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और गुणों की चर्चा की. वक्ताओं ने बालिका विद्यालय के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की.
कवियों की रचनाओं पर खूब मिली तालियां
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. प्रांतीय अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज ने सरस्वती वंदना के साथ काव्य पाठ की शुरुआत की. कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता ने मगही कविता प्रस्तुत की, जबकि कबीर द्वारिका प्रसाद ने नंदिनी लाइब्रेरी पर केंद्रित कविता सुनायी. कवि प्रत्यूष आनंद ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को खूब झुमाया.
कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
कवि श्याम सुंदर, रंजन कुमार, कुणाल कुमार, रमेश खन्ना, अमेया सिन्हा, प्रो. वीणा मिश्रा, ओंकार शर्मा कश्यप, उत्पल भारद्वाज, सोनू कुमार, सुबोध कुमार और घोष समेत अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. कार्यक्रम संयोजक पीयूष शुभम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गीत प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया.
अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश विश्वकर्मा, प्रो. विनोद कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम संयोजक पीयूष शुभम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं पुष्प देकर सम्मानित किया. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों और साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार जताया.
छात्रों ने कार्यक्रम की सफलता में निभायी भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदिनी लाइब्रेरी के छात्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर पीयूष कुमार, शिवम कुमार, सुरजीत कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, हरेराम कुमार, सुमित कुमार, सुशील कुमार प्रिंस समेत अन्य छात्र उपस्थित रहे.
Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










