बिना लाइसेंस दुकानों में नहीं बिकेंगे खाद व बीज

सरायकेला : बिना लाइसेंस खाद बीज दुकानों पर अब जिला कृषि विभाग छापामारी अभियान चलायेगा. किसानों को ससमय खाद, बीज व दवा उपलब्ध कराने के साथ ही खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग ने खरीफ खेती से पहले ही बिना लाइसेंस के दुकानों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. जिला […]
सरायकेला : बिना लाइसेंस खाद बीज दुकानों पर अब जिला कृषि विभाग छापामारी अभियान चलायेगा. किसानों को ससमय खाद, बीज व दवा उपलब्ध कराने के साथ ही खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग ने खरीफ खेती से पहले ही बिना लाइसेंस के दुकानों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि जिला में जितने भी खाद बीज की दुकानें हैं, उनकी सूची बनायी जा रही है. जिन दुकानों का लाइसेंस नहीं है, उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है.
इसके बाद छापामारी अभियान चलेगा. लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई होगी. श्री रामचंद्र ने कहा कि दुकान के बाहर दुकानदारों को खाद, बीज व दवा का मूल्य निर्धारित कर रेट चार्ट अंकित करना है. स्टॉक पंजी की सूची बोर्ड पर लगाना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




