Saraikela: कुचाई के पहाड़ी गांवों का विधायक दशरथ गागराई ने किया दौरा, समस्याओं का अंबार

ग्रामीणों से बात करते विधायक दशरथ गागराई
Saraikela: कुचाई के दुर्गम रोलाहातु पंचायत में विधायक दशरथ गागराई के दौरे से विकास की नई उम्मीद जगी है, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर सड़क और बुनियादी सुविधाओं में सुधार का भरोसा दिया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.
शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती और दुर्गम रोलाहातु पंचायत के सीमावर्ती गांवों में विकास की नई उम्मीद जगी है. विधायक दशरथ गागराई ने रोलाहातु पंचायत के इस पहाड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं बिंदुवार रखीं, जिन पर विधायक दशरथ गागराई ने प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है. क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम हो रहा है. आने वाले समय में पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों के जीर्णोद्धार की दिशा में पहल करेंगे, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले. सड़क से ही क्षेत्र के विकास का द्वार खुलेगा.
जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
विधायक दशरक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचे. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. गागराई ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है. ग्रामीण जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण
ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई के सामने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी कई गंभीर समस्याएं उठाईं. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गिलुवा गांव में स्कूल भवन का निर्माण कराने व नदी पर पुल बनाने की मांग की. सिकरंबाके सोडा व रुगडी कोटा, डांगिल, जोंबरो के गांडिकादा व नाडकाबुरु में कच्ची सड़क का जीर्णोद्धार कर पक्की सड़क बनाने व नाला में पुल का निर्माण कराने की मांग की. जंगलों के बीच बनी पगडंडियों के सहारे ही गांव तक पहुंचा जा सकता है. ग्रामीणों ने श्रमदान से रास्ता बनाया है, लेकिन बारिश के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं.
मोबाइल टावर और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित
ग्रामीणों ने बताया कि सीमावार्ती क्षेत्रों में संचार व्यवस्था पूरी तरह बाधित है. डांगिल में में दो साल पहले मोबाइल टावर लगाया गया, लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाया है. स्कूलों में शिक्षा की स्थिति भी चिंताजनक है. शिक्षकों की भारी कमी है. ग्रामीणों ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की. लोगों को स्वच्छ पानी व सुलभ चिकित्सा व्यवस्था नहीं पा रही है. इस पर विधायक दशरथ गागराई ने साकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
कभी नक्सल प्रभावित रहा क्षेत्र, अब विकास की उम्मीद
रोलाहातु पंचायत का यह क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता था. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र में पहुंचना बेहद कठिन था. हालांकि अब नक्सल गतिविधियों में कमी आई है और क्षेत्र धीरे-धीरे विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है. विधायक के इस दौरे और ग्रामीणों के साथ संवाद के बाद ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है. उन्हें विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा और आने वाले समय में उनका गांव भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा. इस मौके पर बासंती गागराई, मुखिया सतरी सांगा, भोंज सांगा, नमन कांडिर, मुन्ना सोय, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, राहुल सोय, गोबरा मुंडा, मुनीराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें…
Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह
गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




