कारोबारी को रंगे हाथ पकड़ा, जब्त की शराब

Updated at : 08 May 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
कारोबारी को रंगे हाथ पकड़ा, जब्त की शराब

सरायकेला. शराब मुक्त पंचायत अभियान के तहत गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया पंचायत के हाथीटांड में शिव शक्ति महिला समिति की अध्यक्ष ममता महतो के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसी क्रम में एक शराब कारोबारी को महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ा एवं शराब को जब्त कर लिया. इस संबंध में हाथीटांड आंगनबाड़ी में महिलाओं ने […]

विज्ञापन

सरायकेला. शराब मुक्त पंचायत अभियान के तहत गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया पंचायत के हाथीटांड में शिव शक्ति महिला समिति की अध्यक्ष ममता महतो के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसी क्रम में एक शराब कारोबारी को महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ा एवं शराब को जब्त कर लिया.

इस संबंध में हाथीटांड आंगनबाड़ी में महिलाओं ने बैठक भी की. महिलाओं ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से पंचायत के विभिन्न गांवों में शराब मुक्ति का अभियान चलाया गया. साथ ही कहा कि पानारोल, तिरीलडीह, हिदीबिली व चौड़ा में अवैध शराब की चुलाई होती है और उसे विभिन्न गांवों में सप्लाई किया जाता है. महिलाओं ने सर्वसम्मति से पूरे क्षेत्र को शराब मुक्त करने के लिए अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया. मौके पर कल्याणी महतो, तारा महतो, मुक्त महतो, रंजीता महतो, सावित्री महतो, संतोषी महतो, सपना महतो, भवानी महतो, संतोषी महतो आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola