जलमीनार निर्माण पूरा, नहीं बिछी पाइप
Updated at : 06 May 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ाबांबो. धीमी गति से चल रहा लघु जलापूर्ति योजना का कार्य गरमी के कारण गांव में पेयजल की समस्या, लोग परेशान खरसावां/ बड़ाबांबो : खरसावां के बड़ाबांबो गांव में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना धीमी गति से चल रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 29.65 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना का […]
विज्ञापन
बड़ाबांबो. धीमी गति से चल रहा लघु जलापूर्ति योजना का कार्य
गरमी के कारण गांव में पेयजल की समस्या, लोग परेशान
खरसावां/ बड़ाबांबो : खरसावां के बड़ाबांबो गांव में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना धीमी गति से चल रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 29.65 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना का निर्माण एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ. करीब 25 हजार लीटर की क्षमता वाले जल मीनार का निर्माण कार्य पांच माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका है. लेकिन अभी तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है.
पाइप लाइन बिछाने के पश्चात ही बड़ाबांबो गांव के लगभग 127 घरों में पानी की आपूर्ति हो सकेगी. गरमी के कारण गांव में इन दिनों पेयजल की समस्या है. अधिकांश चापाकलों से पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है. करीब 635 की आबादी वाले इस गांव के लोगों को हर दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
विभाग की ओर से संवेदक को जल्द निर्माण कार्य पूरा कर हैंड ओवर करने का निर्देश दिया गया है. इसके पश्चात पीएचइडी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को इसके संचालन की जिम्मेवारी सौपेंगी. गांव के लोगों ने जल्द जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. जलमीनार के पास एक चापाकल भी है, जिससे आयरन युक्त पानी निकल रहा है. इसके अलावा 400 फीट का डीप बोरिंग भी खोदा गया है, लेकिन यहां से भी पानी नहीं निकल पा रहा है. युवा कांग्रेस के विस अध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा व निरंजन तांती ने जलापूर्ति योजना का जायजा लिया तथा जल्द इसे पूर्ण करने की मांग की.
बड़ाबांबो जलापूर्ति योजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. यह योजना पूर्ण होने के पश्चात गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी.
अनिल सामड, जेइ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




