गोंडामारा : सात में से तीन चापाकल खराब

Updated at : 06 May 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
गोंडामारा : सात में से तीन चापाकल खराब

खरसावां : खरसावां के अनुसूचित जाति बहुल गोंडामारा गांव के लोग इन दिनों पेयजल की समस्या से परेशान है. गांव के सात में से तीन चापाकल खराब पड़े हुए है. जबकि दो चापाकल से काफी कम पानी निकल रहा है. जिस कारण सात सौ ग्रामीण परेशान है. ग्रामीण लंबे समय से जलमीनार बना कर लाइप […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के अनुसूचित जाति बहुल गोंडामारा गांव के लोग इन दिनों पेयजल की समस्या से परेशान है. गांव के सात में से तीन चापाकल खराब पड़े हुए है. जबकि दो चापाकल से काफी कम पानी निकल रहा है. जिस कारण सात सौ ग्रामीण परेशान है. ग्रामीण लंबे समय से जलमीनार बना कर लाइप लाइन के जरीये जलापूर्ति करने की मांग कर रहे है.

गांव का तालाब भी सूख चुका है. गांव के पास से गुजरने वाली संजय नदी का जल स्तर भी कम हो गयी है. ग्रामीण संजय नदी के किनारे बालू पर चुआं खोद कर भी पानी निकाल रहे है एवं उबाल कर पानी का उपयोग करते है. मालूम हो कि गोंडामारा गांव का चयन वर्ष 2016 में ही उन्नत गांव के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola