मारपीट कर एक लाख पचास हजार रुपये की लूट

Updated at : 02 Apr 2017 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर एक लाख पचास हजार रुपये की लूट

राजनगर : राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग के समीप गेंगेरुली गांव के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने राजकुमार सामद से एक लाख पचास रुपये मारपीट कर लूट लिया. लूट का मामला राजनगर थाना में दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार सामद प्रखंड क्षेत्र के डुमारडीहा बालू घाट से बालू का चालान काटे गये रुपये […]

विज्ञापन

राजनगर : राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग के समीप गेंगेरुली गांव के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने राजकुमार सामद से एक लाख पचास रुपये मारपीट कर लूट लिया. लूट का मामला राजनगर थाना में दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार सामद प्रखंड क्षेत्र के डुमारडीहा बालू घाट से बालू का चालान काटे गये रुपये को लेकर मोटरसाइकिल

(सं. जेएच-05-वीई-0762) से घोड़ाबांधा लौट रहे थे. इसी क्रम में तीन अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर गेंगेरुली गांव के पास उन्हें रुकवाया एवं मारपीट कर एक लाख पचास हजार रुपये लूट लिये. पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गयी है. थाना में भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola