Dhurandhar 2: 10वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Mar 2026 9:53 AM
धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 box office day 10: 10वें दिन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कमाई में 50% की बढ़ोतरी हुई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ के पार पहुंच गया. 10वें दिन कितने करोड़ फिल्म ने बटोरे, यहां जानिए.
Dhurandhar 2 Box Office Day 10: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन करीब 62.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यह पिछले दिन यानी शुक्रवार की कमाई (41.55 करोड़ रुपये) से लगभग 50% ज्यादा है. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये है. अगर ओवरसीज कमाई की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में करीब 296 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1226 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की
- Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़
- Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़
कुल (India Net): 778.77 करोड़
फिलहाल कोई बड़ी टक्कर नहीं
फिल्म के लिए अच्छी खबर यह है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के पास बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगाने का पूरा मौका है. ‘धुरंधर 2’ की कहानी एक भारतीय अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. जो दुश्मनों के नेटवर्क में घुसकर उनसे बदला लेने की कोशिश करता है. फिल्म की शूटिंग भारत के कई हिस्सों जैसे पंजाब, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा थाईलैंड में भी की गई है.
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










