सड़क दुर्घटना में दो घायल

Updated at : 27 Mar 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो घायल

सरायकेला. सरायकेला चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप बाइक के फिसलने के कारण हुई दुर्घटना में बड़ाकांकडा गांव के टुकलु सोरेन एवं काशीडीह के लखन सोय गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की रात्रि को घटी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टुकलु सोरेन व लखन सोय किसी काम से चाईबासा […]

विज्ञापन
सरायकेला. सरायकेला चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप बाइक के फिसलने के कारण हुई दुर्घटना में बड़ाकांकडा गांव के टुकलु सोरेन एवं काशीडीह के लखन सोय गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की रात्रि को घटी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टुकलु सोरेन व लखन सोय किसी काम से चाईबासा गये हुए थे एवं वापस घर आ रहे थे.

जैसे ही कुली गांव के समीप पहुंचे कि बाइक फिसल गयी एवं दोनों गिर गये. घटना के पश्चात एंबुलेंस से घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola