नामांकन से कम हुए बच्चे तो होगी कार्रवाई

Updated at : 06 Mar 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन से कम हुए बच्चे तो होगी कार्रवाई

शिक्षा. लचर व्यवस्था पर सख्त हुए उपायुक्त, कहास्कूल की समस्याओं को लेकर प्रत्येक दो माह में लगेगा शिक्षक दरबार सरायकेला : उपायुक्त रमेश घोलप ने रविवार को शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल आयें और ईमानदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निभायें. शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान किया […]

विज्ञापन

शिक्षा. लचर व्यवस्था पर सख्त हुए उपायुक्त, कहा
स्कूल की समस्याओं को लेकर प्रत्येक दो माह में लगेगा शिक्षक दरबार

सरायकेला : उपायुक्त रमेश घोलप ने रविवार को शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल आयें और ईमानदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निभायें. शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने लचर होती जिले की शिक्षा व्यवस्था पर शिक्षकों को हिदायत देते हुए कहा नेतागिरी से दूर रहें. अपने कर्तव्य का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दें. डीसी ने कहा कि स्कूल के समय में शिक्षक बहार पाये जाते हैं, तो उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिला को जीरो ड्रॉप आउट बनाने में

शिक्षकों से सहयोग देने का आह्वान करते हुए डीसी ने कहा कि क्लास में सिर्फ नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों का ठहराव भी सुनिश्चित करें. जिन स्कूलों में नामांकन से कम बच्चों की उपस्थिति पायी जायेगी, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने प्रत्येक दो माह में शिक्षक दरबार आयोजित कर समस्याओं से अवगत होने की बात कही. बैठक में एसडीओ बाल किशोर महतो, डीइओ अलका जायसवाल, डीएसइ फुलमनी खलखो के आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola