थाना स्तर पर लोगों की समस्याओं का करें समाधान
Updated at : 03 Mar 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जिला के पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा सरायकेला : पुलिस अधीक्षक राकेश बंसल ने जिला के पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक कर जिला में अापराधिक गतिविधि व विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. एसपी ने थाना वार मामलों की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने […]
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने जिला के पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा
सरायकेला : पुलिस अधीक्षक राकेश बंसल ने जिला के पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक कर जिला में अापराधिक गतिविधि व विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. एसपी ने थाना वार मामलों की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही. उन्होंने थाना में प्रभारी को स्वयं उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को असंतोष नहीं हो, यह सुनिश्चित करे. एसपी ने शिकायत सुनने के लिए थाना स्तर पर नियुक्त ओडी ऑफिसर को संवेदनशील बनाने का भी निर्देश दिया.
एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी गश्ती स्वयं करेंगे. एसपी ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने एवं कांडों का उदभेदन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय एवं जमानत पर छुटे अपराधी व अापराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार, सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधीकारी संदीप भगत, अलोक सिंह, अरविंद कुमार, जयप्रकाश राणा, विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




