कुचाई : चाकू व पत्थर से युवक की हत्या

Updated at : 19 Dec 2016 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : चाकू व पत्थर से युवक की हत्या

संवाददातासरायकेला/कुचाई : कुचाई के चाटाहासा गांव के पास खेत में सोसोडीह गांव निवासी सोमा मुंडा (27) की चाकू घोंप कर व पत्थर मार कर हत्या कर दी गयी. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के पश्चात सरायकेला के एसडीपीओ सुमीत कुमार, पुलिस निरीक्षण आलोक कुमार सिंह, दलभंगा ओपी प्रभारी जैतुन मिंज, कुचाई थाना के […]

विज्ञापन

संवाददाता
सरायकेला/कुचाई : कुचाई के चाटाहासा गांव के पास खेत में सोसोडीह गांव निवासी सोमा मुंडा (27) की चाकू घोंप कर व पत्थर मार कर हत्या कर दी गयी. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के पश्चात सरायकेला के एसडीपीओ सुमीत कुमार, पुलिस निरीक्षण आलोक कुमार सिंह, दलभंगा ओपी प्रभारी जैतुन मिंज, कुचाई थाना के एएसआई मनबोध हांसदा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टमकेलिए सरायकेला भेज दिया तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांचशुरू कर दी है.

इस संबंध में एसडीपीओ सुमीत कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह कुचाई पुलिस को सूचना मिली कि चाटाहासा गांव के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है. पुलिस हत्या के इस मामले को आपसीविवाद से जोड़ कर देख रही है. श्री कुमार ने जल्द ही मामले का उदभेदन करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola