मुजफ्फरपुर की बेटी ने बिहार बोर्ड में हासिल किया 9वां Rank, IAS बनने का है सपना 

Updated at : 29 Mar 2026 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Topper

Bihar Board Topper: सादिया शमी

Bihar Board Topper Story: सादिया ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की है. अब वे आगे सिविल सेवा की तैयारी करेंगी.

विज्ञापन

Bihar Board Topper Story: दिल में कुछ कर गुजरने की आग हो, तो हालात भी रास्ता दे देते हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बेटी सादिया ने इस कथन को सच कर दिखाया है. उन्होंने बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 2026 में पूरे राज्य में नौंवीं रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से घर वाले बहुत खुश हैं.

5-6 घंटे करती थीं पढ़ाई

सादिया शमी मुजफ्फरपुर के औराई की रहने वाली हैं. उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में 9वीं रैंक हासिल की है. सादिया को 482 अंक मिले है. 96.4 प्रतिशत हासिल करने वाली सादिया ने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने इस सफलता के लिए दिन रात मेहनत की थी. सादिया पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने अपनी तैयारी के लिए कोचिंग का सहारा लिया था. साथ ही ऑनलाइन कोर्स भी किया.

माता-पिता ने पढ़ने के लिए किया मोटिवेट

सादिया के पिता शमी अहमद व्यवसायी हैं और मां सरकारी शिक्षिका हैं. उन्हें हमेशा से घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल मिला. माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और साथ ही मां ने पढ़ाई में मदद की.

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का है इरादा

सादिया ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है और इसके लिए वह आगे पूरी मेहनत के साथ तैयारी करेंगी. उनका मानना है कि जैसे उन्होंने अपने लिए एक क्लियर गोल तय किया और उसी दिशा में काम किया, वैसे ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने करियर को लेकर क्लियर रहना चाहिए. सही दिशा, निरंतर मेहनत और मजबूत इरादे से ही सफलता हासिल की जा सकती है.

बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2026) जारी कर दिया है. इस बार दो छात्राओं, पुष्पांजलि और शबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पास किया है. दोनों ने 98.4 प्रतिशत मार्क्स पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं इस बार टॉप 10 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बेगूसराय जिले के हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन