नकटी-कंसरा सड़क का मरम्मत कार्य रोका

बंदगांव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच 75 पर नकटी से कंसारा मंदिर होते हुए पांच किलोमीटर बुरुसाई तक हो रहे सड़क मरम्मत के काम को मंगलवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य में लावरवाही बरती जा रही है. इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा […]
बंदगांव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच 75 पर नकटी से कंसारा मंदिर होते हुए पांच किलोमीटर बुरुसाई तक हो रहे सड़क मरम्मत के काम को मंगलवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य में लावरवाही बरती जा रही है. इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है. मात्र 130 रुपये के दर से ही मजदूरी दी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया की घटिया निर्माण कार्य की जानकारी विधायक तथा संसद को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




