खरसावां . प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन, विधायक ने कहा

Updated at : 10 Feb 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां . प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन, विधायक ने कहा

बच्चों में नेतृत्व क्षमता का होगा संवर्द्धन खरसावां : खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम आयोजित की गयी. स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने बाल समागम का उदघाटन व विभिन्न स्पर्द्धाओं के सफल प्रतिभागियों को मेड़ल पहना कर पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों में संतुलित विकास, बच्चों में पारस्परिक समझ, […]

विज्ञापन

बच्चों में नेतृत्व क्षमता का होगा संवर्द्धन

खरसावां : खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम आयोजित की गयी. स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने बाल समागम का उदघाटन व विभिन्न स्पर्द्धाओं के सफल प्रतिभागियों को मेड़ल पहना कर पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों में संतुलित विकास, बच्चों में पारस्परिक समझ, अनुशासन, भाईचारा, नेतृत्व क्षमता का संवर्द्धन व सामुहिक कार्यों की भावना प्रगढ़ करने के उद्देश्य को लेकर बाल समागम का आयोजन किया जा रहा है.
उन्होंने बच्चों से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने स्कूल, गांव व प्रखंड का नाम रौशन करने की अपील की. विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ खेल भी जरूरी है. कार्यक्रम को बीडीओ शशिंद्र बडाईक, उप प्रमुख अमित केशरी, बीइइओ निर्मला प्रजापति ने भी संबोधित किया. स्वागत भाषण व संचालन मो दिलदार ने किया. मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola