सरायकेला जेल का कक्षपाल निलंबित

Updated at : 14 Jan 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला जेल का कक्षपाल निलंबित

सरायकेला : बिना अनुमति के जेल के अंदर प्रवेश कराने के मामले पर कार्रवाई करते हुए आइजी ने कक्षपाल शमीउल्लाह खान को निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि विगत 22 दिसंबर को भाजपा नेता गणेश महाली के जेल के अंदर घुस कर दो बंदियों से बातचीत करने के मामले पर जेल अधिनियम का उल्लंघन […]

विज्ञापन

सरायकेला : बिना अनुमति के जेल के अंदर प्रवेश कराने के मामले पर कार्रवाई करते हुए आइजी ने कक्षपाल शमीउल्लाह खान को निलंबित कर दिया है.

गौरतलब है कि विगत 22 दिसंबर को भाजपा नेता गणेश महाली के जेल के अंदर घुस कर दो बंदियों से बातचीत करने के मामले पर जेल अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. जेल जैसी संवेदनशील जगह में कैसे अंदर जाकर बातचीत किये, इस मामले को जेल प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया था और मामले पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और हेडक्वार्टर डीएसपी दीपक कुमार द्वारा जांच किया गया था. जिसमें कक्षपाल शम्मीउल्लाह खान के अलावा दो होम गार्ड जवान को भी प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया था. जांच रिपोर्ट को डीएसपी ने जेल प्रशासन को सौंप दिया था. मामले पर जेल आइजी ने कक्षपाल शम्मीउल्लाह खान को निलंबित कर दिया है.गिरिडीह जिला में स्थानांतरण हो गया है शमीउल्लाह खान का : सरायकेला जेल में कक्षपाल के रूप में पदस्थापित

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola