रामकली और ओम प्रकाश विजयी

Updated at : 15 Dec 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
रामकली और ओम प्रकाश विजयी

चांडिल : ईचागढ़ के जिला परिषद संख्या एक से रामकली महतानी जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बासंती देवी को 755 मतों से पराजित कर दिया. चांडिल में राज्य पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रहे मतगणना के दूसरे दिन ईचागढ़ प्रखंड के एक नंबर जिला परिषद क्षेत्र […]

विज्ञापन
चांडिल : ईचागढ़ के जिला परिषद संख्या एक से रामकली महतानी जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बासंती देवी को 755 मतों से पराजित कर दिया.
चांडिल में राज्य पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में चल रहे मतगणना के दूसरे दिन ईचागढ़ प्रखंड के एक नंबर जिला परिषद क्षेत्र का परिणाम घोषित किया गया. ईचागढ़ के जिला परिषद संख्या एक में कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. विजयी उम्मीदवार रामकली महतानी को कुल 6295 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान प्राप्त करने वाली बासंती देवी को 5540 मत हासिल हुआ.
ईचागढ़ के एक नंबर जिला परिषद क्षेत्र में कुल 23 हजार 449 मतदाताओं ने मतदान किया था. इनमें से 1489 मत रद्द हुआ.
इधर, चांडिल भाग छह से जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक चुनाव जीत गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी घासीराम लायक को 755 मतों के अंतर से हराया. ओम प्रकाश लायक को 5663 व घासीराम लाक को 4908 मत मिले. खूंटी पंचायत समिति सदस्य के रूप में परीक्षित महतो निर्वाचित हुए हैं, इंद्रनाथ महतो नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola