बिहार में हीटवेव को लेकर अलर्ट, जानिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

मंगल पांडेय, मंत्री

Bihar News: बिहार में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है. कुछ जिलों में हल्की बारिश की वजह से ज्यादा गर्मी लोगों को नहीं झेलना पड़ रहा. लेकिन कुछ दिनों बाद हीटवेव जैसी स्थिति होने की संभावना है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो गया है और तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य में राष्ट्रीय जलवायु-परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बनाए गए प्लान के बेहतर इंप्लीमेंटेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

इसमें डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, लू, हीट क्रैम्पस सहित ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं. इसको ध्यान में रखते हुए जिलों में अस्पताल की कैपेसिटी के अनुसार हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए कम से कम पांच डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, आईस पैक, ठंडा पानी, एंटी डाइरियल ड्रग्स, पंखा, कूलर और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

हेल्थ वर्कर्स का रोस्टर किया जाएगा तैयार

प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में तमाम लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम को एक्टिव किया गया है, ताकि इमरजेंसी में तुरंत इलाज सुनिश्चित हो सके. मंगल पांडेय ने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों को गर्मी शुरू होने से पहले माइक्रोप्लान तैयार करने और हेल्थ वर्कर्स का रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है. ओपीडी में आने वाले मरीजों की हीट वेव के लक्षणों की जांच अनिवार्य की गई है.

फ्री परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

साथ ही वेटिंग रूम में ठंडे पेयजल और कूलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा हर एक स्वास्थ्य संस्थान में ओआरएस कॉर्नर बनाया जाएगा. जबकि प्रारंभिक सलाह के लिए 104 हेल्पलाइन के माध्यम से फ्री परामर्श लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

Also Read: कटिहार-अमृतसर के बीच 27 मई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन