जमशेदपुर को हरा कर मेजवान जोजोडीह चैंपियन

Updated at : 15 Dec 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर को हरा कर मेजवान जोजोडीह चैंपियन

खरसावां : सरना मार्शल क्लब जोजोडीह (खरसावां) के तत्वावधान में 38वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजवान सरना मार्शल क्लव ने मोर्निंग स्टार क्लब जमशेदपुर को हरा कर विजेता बना. विजेता जोजोडीह व उप विजेता जमशेदपुर समेत आठवें स्थान तक रहने वाले टीमों को […]

विज्ञापन
खरसावां : सरना मार्शल क्लब जोजोडीह (खरसावां) के तत्वावधान में 38वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजवान सरना मार्शल क्लव ने मोर्निंग स्टार क्लब जमशेदपुर को हरा कर विजेता बना. विजेता जोजोडीह व उप विजेता जमशेदपुर समेत आठवें स्थान तक रहने वाले टीमों को भी स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने पुरस्कृत किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेल के क्षेत्र में खरसावां व कुचाई के खेल प्रतिभाओं ने पूरे दुनिया में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है. श्री गागराई ने कहा कि पिछले दिनों इसी सरायकेला खरसावां जिला के एक खिलाड़ी गोरा हो को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया. यह निश्चित रूप से पूरे जिला के लिए उपलब्धि है.
उन्होंने खेल के क्षेत्र में कार्य करने प्राथमिकता के साथ कार्य करने की बात कही. पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. तीरंदाजी हो या फुटबॉल क्षेत्र के खिलाडि़यों ने हर जगह अपने कामयाबी का झंडा गाड़ा है. श्री मुंडा ने ऐसे प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरुरत पर बल दिया. मौके पर मुख्य रुप से राजेश हेंब्रम, राहुल हेंब्रम, शिव चरण हेंब्रम, उपेंद्र हेंब्रम, मंगल सिंह हेंब्रम, बिरसा हेंब्रम, सितंबर हेंब्रम, रुपा हेंब्रम उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola