महिला की मिली लाश
Updated at : 02 Dec 2015 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में मंगलवार को पुलिस ने एक महिला की लाश बरामद की. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इस संबंध में थाना प्रभारी आर होनहागा ने बताया कि पातकुम गांव के समीप एक कुंआ में लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग […]
विज्ञापन
चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में मंगलवार को पुलिस ने एक महिला की लाश बरामद की. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इस संबंध में थाना प्रभारी आर होनहागा ने बताया कि पातकुम गांव के समीप एक कुंआ में लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से लाश को कुंआ से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी.
उन्होंने बताया कि लाश को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई है. पुलिस को लाश सड़ी गली अवस्था में मिली है. मृतका सलवार सूट और सेंडिल के साथ मौजा पहनी हुई है.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है. ईचागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अन्यत्र हत्या कर शक छिपाने के लिए शव को कुंआ मेें फेंका गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




