सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी
अशोक चौधरी, मंत्री
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी इमोशनल हो गए. मीडिया के सामने अशोक चौधरी ने कहा, सदन के अंदर उनकी कमी खलेगी.
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की भूमिका अब केंद्र की राजनीति में दिखने वाली है. आज (सोमवार) उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद एनडीए के नेताओं की तरफ से कई बयान आए. मंत्री अशोक चौधरी तो मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए. आज के दिन को उन्होंने सबके लिए बड़ा क्षण बताया.
आपके शहर में
मीडिया के सामने अशोक चौधरी ने और क्या कहा?
मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों पर कहा, यह मुख्यमंत्री का निर्णय था कि वे राज्यसभा जाएं. 2014 से ही उनको देख रहे हैं. अब सीएम नीतीश के नहीं रहने से उनकी कमी खलेगी. उनका डांटना, समझाना, बीच-बीच में खड़े होकर मंत्रियों को प्रोटेक्ट करना यह सब मिस करेंगे.
अशोक चौधरी बोले- उनके गार्जियनशिप में बिहार चलेगा
आगे सीएम के साथ कनेक्शन पर कहा, उनका स्नेह तो सबके साथ है. छोटे से स्टाफ से लेकर मंत्री तक के साथ उनका स्नेह रहा है. वो एक मुख्यमंत्री या नेता नहीं बल्कि अभिभावक हैं. देश को ऐसा नेता ना कभी मिला और ना ही आने वाले समय में मिलेगा. उन्होंने सिर्फ अपने राज्य की चिंता की. अपने लिए उन्होंने कोई राजनीति नहीं किया. बिहार उनके गार्जियनशिप में चला है और आगे भी चलता रहेगा.
बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा?
इस तरह से मंत्री अशोक चौधरी ने इमोशनल होकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी. बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बयान जारी कर कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आज विधान परिषद से इस्तीफा देकर एक और राजनैतिक मानदंड स्थापित किया. वह हमेशा से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने वाले रहे हैं. अब वह दिल्ली में रहकर बिहार की आवाज को और बुलंद करेंगे.
आगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और बिहार एनडीए उनसे यह अपेक्षा करता है कि आगे भी बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता ने बिहार के अगले सीएम पर कहा, NDA का जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा वह सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उनके सिद्धांतों को उनके क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएगा.
Also Read: बनारस की तरह गंगा महाआरती अब बिहार में भी, इन दो घाटों के लिए टेंडर जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए