सरायकेला : महतो बहुल गांवों में मनाया गया गोरू खुंटा पर्व
Updated at : 14 Nov 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला, सीनी सहित आसपास महतो व संथाल बहुल ग्रामीण क्षेत्र में गोरू खुंटा (बैल नचाने) पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. बैलों के सम्मान में आयोजित इस पर्व में पहले गाय व बैलों की पूजा- अर्चना कर पशुओं को विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाये गये. इसके पश्चात गांव के चौराहे पर बांध कर […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला, सीनी सहित आसपास महतो व संथाल बहुल ग्रामीण क्षेत्र में गोरू खुंटा (बैल नचाने) पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. बैलों के सम्मान में आयोजित इस पर्व में पहले गाय व बैलों की पूजा- अर्चना कर पशुओं को विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाये गये.
इसके पश्चात गांव के चौराहे पर बांध कर मांदर की थाप पर नचाया गया. किसान बैलों को कृषि कार्य में सहायक मानते हैं दीपावली के दूसरे दिन अर्थात बंदना पर्व पर गाय रखने के स्थान पर पूजा- अर्चना कर गाय व बैलों की पूजा-अर्चना की जाती है. जबकि दीपावली के तीसरे दिन पशुओं को गांव के चौराहे पर बांध कर मांदर की थाप पर नचाया जाता है. ऐसा गाय बैलों के सम्मान में आयोजित किया जाता है.
इस संबंध में बांधडीह गांव के अमुल्यो महतो ने बताया कि गोरू खुंटा पर्व प्रत्येक महतो व संथाल बहुल गांवों में मनाया जाता है. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




