पंसस के 87 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Updated at : 30 Oct 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : प्रथम चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के लिए चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को कुल 87 पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में चांडिल प्रखंड क्षेत्र के 32, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 22, नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के 21 और कुकडू प्रखंड […]
विज्ञापन
चांडिल : प्रथम चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के लिए चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को कुल 87 पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में चांडिल प्रखंड क्षेत्र के 32, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 22, नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के 21 और कुकडू प्रखंड क्षेत्र के 12 उम्मीदवार शामिल है.
40 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र. अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को चारों प्रखंडों के कुल 40 लोगों ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन पत्र लेने वालों में चांडिल प्रखंड क्षेत्र से 18, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से 10, नीमडीह प्रखंड क्षेत्र से 5 और कुकडू प्रखंड क्षेत्र से 7 प्रत्याशी शामिल है.
49 मुखिया, 150 वार्ड सदस्य के लिए नामांकन
चांडिल. चांडिल प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 49 मुखिया पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में 18 महिला और 30 पुरुष प्रत्याशी शामिल है. जबकि वार्ड सदस्य के लिए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में 150 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया. गुरुवार को 81 ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन का परचा खरीदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




