कुचाई : धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

Updated at : 29 Oct 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

सरायकेला/कुचाई . कुचाई थाना क्षेत्र के छोटा बांडी गांव के पास धारदार हथियार से एक वृद्ध व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मोहन सिंह मुंडा (65), पिता स्व मंगल सिंह मुंडा, गांव मेरमजंगा, पोस्ट दलभंगा, थाना कुचाई के रुप में की गयी है. जिला के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा […]

विज्ञापन
सरायकेला/कुचाई . कुचाई थाना क्षेत्र के छोटा बांडी गांव के पास धारदार हथियार से एक वृद्ध व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मोहन सिंह मुंडा (65), पिता स्व मंगल सिंह मुंडा, गांव मेरमजंगा, पोस्ट दलभंगा, थाना कुचाई के रुप में की गयी है. जिला के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छोटा बांडी गांव के पास पुल पर एक व्यक्ति की गर्दन कटी लाश पड़ी है.
इसके पश्चात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी. लाश को बरामद कर पुलिस ने पोष्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. लाश के पास पुलिस को माओवादियों के दो पोष्टर भी मिले है. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हत्या के हर पहलु की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola