गुंडिचा में संकट तारीणी पूजा संपन्न

Updated at : 21 Jul 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
गुंडिचा में संकट तारीणी पूजा संपन्न

21केएसएन 1 : खरसावां के गुंडिचा मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाएं संवाददाता, खरसावां खरसावां के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को संकट तारीणी की पूजा- अर्चना की गयी. खरसावां में मुख्य रुप से गुंडिचा मंदिर, हरिभंजा में मौसीबाड़ी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर संकट तारीणी की पूजा- अर्चना की गयी. खास कर महिलाओं ने पूजा […]

विज्ञापन

21केएसएन 1 : खरसावां के गुंडिचा मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाएं संवाददाता, खरसावां खरसावां के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को संकट तारीणी की पूजा- अर्चना की गयी. खरसावां में मुख्य रुप से गुंडिचा मंदिर, हरिभंजा में मौसीबाड़ी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर संकट तारीणी की पूजा- अर्चना की गयी. खास कर महिलाओं ने पूजा के साथ-साथ व्रत रखा व उपवास किया. मौके पर चढ़ावा भी चढ़ाया गया. पूजा के पश्चात भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया. मान्यता है कि इस पूजा से शक्ति स्वरुपा मां तारीणी हर तरह के संकट को दूर करती है. इसी कारण ही महिलाएं रथ यात्रा के पश्चात प्रथम मंगलवार को तारीणी व्रत का पालन करती है. गुंडिचा मंदिरों के अलावा विभिन्न तारीणी पीठों पर भी मां संकट तारीणी की पूजा की गयी. कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी कलश स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola