हर्बल रोटी के फायदे जानकर आप भी आटे में मिलाना शुरू कर देंगे ये चीजें

हर्ब्स वाली रोटी
रोज की साधारण रोटी को हेल्दी और पौष्टिक बनाने के लिए आटे में कुछ खास हर्ब्स मिलाए जा सकते हैं, जानिए कौन-सी 5 हर्ब्स रोटी को सुपरफूड बना सकती हैं.
Healthy Roti Recipes Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग महंगे सुपरफूड्स” की तलाश में रहते हैं, लेकिन योग एक्सपर्ट डॉ. हंसा योगेंद्र बताती हैं कि असली पोषण हमारे पारंपरिक खाने में ही छिपा है. खासकर रोटी जो हर घर की थाली का हिस्सा है – उसमें कुछ खास जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर एक फंक्शनल फूड बनाया जा सकता है. यह न सिर्फ स्वाद बनाए रखती है बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी करती है.
साधारण रोटी को बनाएं सुपरफूड – बस मिलाएं ये 5 हर्ब (Healthy Roti Recipes Ideas)
1. रोटी के आटे में ½ चम्मच से 1 चम्मच तक हर्ब्स मिलाना ही काफी है. ज्यादा मात्रा स्वाद और पाचन दोनों पर असर डाल सकती है.
2. कलौंजी (Nigella seeds) मिलाने से रोटी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल बनती है. यह पाचन सुधारती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है.
3. अगर पेट की समस्या या ब्लोटिंग रहती है, तो आटे में थोड़ा फर्मेंटेड बांस शूट मिलाएं. यह गट हेल्थ को बेहतर करता है.
4. राजस्थान की कचरी पाउडर पाचन को तेज करती है और शरीर की भारीपन की समस्या को कम करती है. बाजरा या ज्वार के आटे में मिलाना ज्यादा फायदेमंद है.
5. गुच्ची पाउडर मिलाने से रोटी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर बनती है. यह इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है.
6. अनारदाना पाउडर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट हेल्थ सुधारने में मदद करता है.
7. आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी और रोटी सेंकते समय थोड़ा घी डालने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें: आटा गूंधते समय घी या तेल कब डालें? शेफ रणवीर बरार ने बताया सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




