सर्वे में पारदर्शिता लायें : साधु महतो

Updated at : 21 Jul 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे में पारदर्शिता लायें : साधु महतो

सरायकेला : ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किये जायें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अधिनियम में जोड़ कर उन्हें बीपीएल की श्रेणी में लाया जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके. उक्त […]

विज्ञापन
सरायकेला : ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किये जायें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अधिनियम में जोड़ कर उन्हें बीपीएल की श्रेणी में लाया जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके.
उक्त बातें विधायक महतो ने एक कार्यक्रम के दौरान सरायकेला में पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि शहरी क्षेत्र में 60 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 86 प्रतिशत लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना में ला कर बीपीएल श्रेणी में जोड़ा जायेगा.
उन्होंने कहा कि योजना में जोड़ने से पूर्व ग्राम सभा में नाम पारित कर स्वीकृति दी जाये, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके और लोगों में असंतोष का भावना न हो. विधायक महतो ने चांडिल व कपाली को नगर पंचायत बनाने के मामले पर कहा कि मामले पर थोड़ी जल्दीबाजी हुई है. इन दोनों मामले पर जनता जो भी निर्णय लेगी उसके साथ हम खड़े रहेंगे. मौके पर अधिवक्ता निर्मल आचार्य भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola