झामुमो: बडाकांकडा पंचायत समिति का हुआ गठन, दिकु सांडी बने अध्यक्ष

Updated at : 20 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो: बडाकांकडा पंचायत समिति का हुआ गठन, दिकु सांडी बने अध्यक्ष

फोटो20एसकेएल5-अध्यक्ष दीकु सांडीसरायकेला: सरायकेला विस अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बडाकांकड़ा पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में झामुमो की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो नेता अमूल्य महतो व टुकलु सुरेन उपस्थित थे. इस दौरान बडाकांकडा पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दीकु सांडी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव […]

विज्ञापन

फोटो20एसकेएल5-अध्यक्ष दीकु सांडीसरायकेला: सरायकेला विस अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बडाकांकड़ा पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में झामुमो की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो नेता अमूल्य महतो व टुकलु सुरेन उपस्थित थे. इस दौरान बडाकांकडा पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दीकु सांडी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव मो जमाल अंसारी व कमलाकांत महतो ,कोषाध्यक्ष प्रह्लाद महतो को चुना गया. बैठक में अध्यक्ष को समिति का विस्तार एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अमुल्यो महतो ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए सांगठनिक मजबूती हेतु पंचायत कमेटियों का गठन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को बडाकांकडा पंचायत कमेटी का गठन किया गया. मौके पर अनिल लायेक, कराली देशमुख, उपेंद्र मुदी, वीराम मांझी, बोरा मंाझी, लक्ष्मण देवगम, विश्वनाथ अमांग, लेवा सांडी, गणेश मुदी, चिनिवास महतो, अशोक नायक ,पाल्टन तियु के आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola