खरसावां में बिजली संकट गहराया

Updated at : 20 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में बिजली संकट गहराया

-24 घंटे में से आठ घंटा भी नहीं मिल रही बिजली-नियमित बिजली के लिये करना होगा एक सप्ताह का इंतजारसंवाददाता, खरसावां : खरसावां, आमदा, महालिमुरुप, बडाबांबो क्षेत्र में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा गया है. पिछले एक पखवाड़े से लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है. 24 घंटे में […]

विज्ञापन

-24 घंटे में से आठ घंटा भी नहीं मिल रही बिजली-नियमित बिजली के लिये करना होगा एक सप्ताह का इंतजारसंवाददाता, खरसावां : खरसावां, आमदा, महालिमुरुप, बडाबांबो क्षेत्र में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा गया है. पिछले एक पखवाड़े से लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है. 24 घंटे में लोगों को कुल आठ घंटा भी बिजली नहीं मिल रही है. इस कारण बिजली उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है. रविवार को रात भर खरसावां में बिजली गुल रही. दिन में भी बिजली नहीं मिल रही है. विगत छह जुलाई को आमदा के पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया है. विभाग की ओर से खराब ट्रांसफॉर्मर की न तो मरम्मत की जा रही है और न ही खराब ट्रांसफॉर्मर को हटा कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. विभाग की ओर से पांच दिनों के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया गया गया था, परंतु दस दिन गुजर जाने के बाद भी नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया. फिलहाल खरसावां व आमदा क्षेत्र में बारी-बारी से 24 घंटा में पांच-छह घंटा के लिये बिजली की आपूर्ति हो रही है. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) एसके सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड से नये ट्रांसफॉर्मर की मांग की गयी है. नया ट्रांसफॉर्मर आने के बाद ही नियमित रुप से बिजली की आपूर्ति हो पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola