सब्जियों के दाम आसमान पर, आम जनता परेशान

Updated at : 18 Jul 2015 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जियों के दाम आसमान पर, आम जनता परेशान

सरायकेला : सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद मंहगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिन-प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई की मार से निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों की जेब के साथ साथ कमर भी ढीली होने लगी है. मानसून की वर्षा खत्म होने के बाद सब्जी की भाव दिनों-दिन आसमान छू रहे हैं. […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद मंहगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिन-प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई की मार से निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों की जेब के साथ साथ कमर भी ढीली होने लगी है. मानसून की वर्षा खत्म होने के बाद सब्जी की भाव दिनों-दिन आसमान छू रहे हैं.

आम लोगों के साथ-साथ सब्जी विक्रताओं का भी जीना मुश्किल हो रहा है. किलो के वजन में सब्जी खरीदने वाले लोगों को मजबूरन पाव भर में काम चलाना पड़ रहा है. कई लोग तो अब केवल सब्जी का भाव पूछ कर वापस मुंह मोड़ रहे है. सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि भाव पूछकर वापस चले जाने वाले ग्राहकों की संख्या ज्यादा है.

हालांकि शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी विक्रेता आने के कारण कुछ सब्जियों के भाव में कमी रही. सब्जियों के साथ-साथ दाल के बढ़ते दाम के कारण लोगो के थाली से दाल भी गायब होने लगी है. सब्जी के दाम में बेतहाशा उछाल के कारण आलू के दुकान में लोगों की भीड़ अधिक रही.

एक नजर सब्जी के भाव पर. टमाटर- 60 रुपया प्रति किलो, करेला – 40 रुपया प्रति किलो, पटल- 60 रुपया प्रति किलो, भरभट्टी- 30 रुपया प्रति किलो, भिंडी – 15 रुपया प्रतिकिलो, बैगन- 40 रुपया प्रतिकिलो, परवल- 40 रुपया प्रतिकिलो. इसके अलावे बाजार में उपलब्ध सभी सब्जियां औसत 40 रुपया प्रतिकिलो में बिक रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola