ओडिया भाषा संस्कृति के विकास पर सम्मानित किये गये अतनु कवि

Updated at : 08 Jul 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिया भाषा संस्कृति के विकास पर  सम्मानित किये गये अतनु कवि

फोटो8एसकेएल1-सम्मान प्राप्त करते अतनु कविसरायकेला: सरायकेला के छऊ कलाकार सह ओडिया भाषा पत्रिका पलाश के संपादक प्रो अतनु कवि सम्मानित किये गये. ओडिया भाषा संस्कृति के विकास के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए ओडिशा के राज्यसभा सांसद वैष्णव चरण परिडा, सांस्कृतिक पर्यटन विभाग के मंत्री अशोक कुमार पंडा द्वारा इन्हें शॉल […]

विज्ञापन

फोटो8एसकेएल1-सम्मान प्राप्त करते अतनु कविसरायकेला: सरायकेला के छऊ कलाकार सह ओडिया भाषा पत्रिका पलाश के संपादक प्रो अतनु कवि सम्मानित किये गये. ओडिया भाषा संस्कृति के विकास के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए ओडिशा के राज्यसभा सांसद वैष्णव चरण परिडा, सांस्कृतिक पर्यटन विभाग के मंत्री अशोक कुमार पंडा द्वारा इन्हें शॉल व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया. सरायकेला निवासी अतनु कवि ओडिया भाषा में अब तक 15 पुस्तक प्रकाशित हो चुके हैं, जिसमें फालगु, कागज फुलर वासना, मौन चेतनार, मूर्धन्य के अलावे कविता में अंध आलोकर गंध, कहानी में तारा महाकिला खरा के अलावा विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य पर छऊ नृत्य रो धर्मीय भित्ति के अलावे ज रिलीजियस बेसिस ऑफ छऊ पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं. समारोह में राज्य सभा सांसद परिड़ा ने कहा कि विच्छिनांचल क्षेत्र (सिंहभूम क्षेत्र) में ओडिया भाषा के विकास व प्रचार-प्रसार में इनकी काफी अहम भूमिका है. समारोह में उपस्थित मंत्री अशोक कुमार पंडा ने श्रीअतनु कवि के प्रभावशाली व्यक्तित्व कि सराहना करते हुए पलाश पत्रिका को विच्छिनांचल क्षेत्र का गौरव करार दिया. उन्होंने कहा कि ओडिया भाषा साहित्य के विकास में पत्रिका की भूमिका काफी अहम है.मौके पर मुख्य रूप से वेणुधर दास, राउरकेला उन्नयन अध्यक्ष शारदा प्रसाद नायक, डॉ भावग्राहि महापात्र,गौरांग चंद्र दाश, रोहीत पटेल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola