मीन मासिक राशिफल: अप्रैल में कैसा रहेगा आपका करियर और बिजनेस?
Published by : Neha Kumari Updated At : 31 Mar 2026 12:06 PM
मीन मासिक राशिफल
Meen Monthly Rashifal April 2026: अप्रैल महीने में ग्रहों की बदलती चाल और स्थिति मीन राशि पर क्या प्रभाव डालेगी? यह महीना आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा या करियर और व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें मीन राशि का मंथली राशिफल.
Meen Monthly Rashifal April 2026: मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना आर्थिक रूप से बहुत शानदार रहने वाला है. आपकी राशि में ग्रहों की मजबूत स्थिति धन लाभ के कई नए अवसर प्रदान करेगी. मंगल और बुध का आपकी ही राशि में होना आपकी ऊर्जा और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा. 14 अप्रैल तक सूर्य आपकी राशि में रहकर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे.
करियर-बिजनेस: अप्रैल का महीना धन लाभ के कई अवसर लेकर आएगा. आपकी स्किल और ज्ञान आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. 15 से 25 अप्रैल के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं व्यवसाय करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं.
लव लाइफ: महीने की शुरुआत में मंगल और बुध का मीन राशि में गोचर आपकी भावनाओं को गहराई देगा. इससे आप अपने रिश्तों को अधिक समझदारी और संवेदनशीलता के साथ संभाल पाएंगे. 14 अप्रैल के बाद जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे.
स्वास्थ्य: मंगल का मीन राशि में गोचर आपको ऊर्जा तो देगा, लेकिन साथ ही मानसिक उत्तेजना भी बढ़ा सकता है. बुध का मीन में होना कभी-कभी भ्रम और अधिक सोचने (ओवरथिंकिंग) की स्थिति पैदा कर सकता है. 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष में प्रवेश आपकी ऊर्जा और सक्रियता को बढ़ाएगा.
सावधानी: किसी भी काम को कल पर न टालें.
उपाय: गुरुवार को चने की दाल और गुड़ का दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










