नंदीग्राम के ‘संग्राम’ के लिए शुभेंदु अधिकारी ने भरा पर्चा, बोले- भवानीपुर में भी खिलेगा ‘कमल’

हल्दिया में आयोजित रैली को संबोधित करते शुभेंदु अधिकारी.
Suvendu Adhikari Nomination Nandigram: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पहुंचे शुभेंदु ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत का दावा किया है. पढ़ें यह रिपोर्ट.
Suvendu Adhikari Nomination Nandigram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले का बिगुल बज चुका है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. हल्दिया के एसडीओ कार्यालय में पर्चा भरने के बाद शुभेंदु ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल की जनता इस बार भ्रष्टाचार मुक्त और नैतिक सरकार चुनने के लिए तैयार है. भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी.
केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन
शुभेंदु अधिकारी जब नामांकन करने पहुंचे, तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई कद्दावर नेता मौजूद थे. शुभेंदु के साथ जिले के 2 अन्य भाजपा उम्मीदवारों ने भी अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के बाद समर्थकों के हुजूम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- 2021 में नंदीग्राम ने ट्रेलर दिखाया था, 2026 में बंगाल पूरी फिल्म दिखायेगा. जनता में भाजपा की लहर नहीं, सुनामी है.
भवानीपुर और नंदीग्राम में डबल अटैक की रणनीति
शुभेंदु अधिकारी इस बार 2 मोर्चों पर लड़ रहे हैं. पार्टी ने उन्हें नंदीग्राम के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भी मैदान में उतारा है. आत्मविश्वास से लबरेज शुभेंदु ने कहा- मैं नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों ही सीटों पर जीतूंगा. बंगाल की जनता अब तुष्टीकरण और सिंडिकेट राज से मुक्ति चाहती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता vs शुभेंदु ने ताजा की 2021 की यादें
नंदीग्राम वही सीट है, जहां 2021 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबले में 1956 वोट से हरा दिया था. इस बार मुकाबला और भी कड़ा है, क्योंकि भाजपा ने सीधे तौर पर भवानीपुर में ममता बनर्जी को चुनौती देकर उन्हें अपने ही घर में घेर लिया है.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?
चुनावी शेड्यूल, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को रिजल्ट
बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2 चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान होना है. 4 मई को होने वाली मतगणना तय करेगी कि शुभेंदु अधिकारी का ‘डबल धमाका’ सफल होता है या ममता बनर्जी अपने गढ़ को बचाने में कामयाब रहती हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन
भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान
बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी सरकार को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




