अरमान मलिक के नवजात बच्चे को हुई ये गंभीर समस्या, पत्नी की भी बिगड़ी तबीयत

Updated:
विज्ञापन
Payal Malik Health armaan wife newborn jaundice family update

यूट्यूबर पायल मलिक

Payal Malik Health: अरमान मलिक के घर बेटे के जन्म के बाद जश्न का दौर अभी थमा नहीं था कि अचानक परिवार में चिंता बढ़ गई है. पायल मलिक की तबीयत बिगड़ने और नवजात को जॉन्डिस होने से परिवार परेशान हो गया है. जानिए क्या है पूरी खबर…

विज्ञापन

Payal Malik Health: सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चित चेहरा अरमान मलिक इन दिनों अपनी फैमिली को लेकर सुर्खियों में हैं. घर में हाल ही में खुशियों का माहौल बना था, लेकिन अब उसी के बीच चिंता भी बढ़ गई है, जिससे फैंस भी परेशान हो गए हैं. दरअसल, पायल मलिक ने 24 मार्च 2026 की सुबह बेटे को जन्म दिया था. डिलीवरी के बाद कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद वह घर लौट आई थीं, लेकिन घर पहुंचते ही उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी.

नवजात बच्चे को हुआ जॉन्डिस 

कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग में बताया कि पायल को लगातार तेज सिरदर्द हो रहा था. शुरुआत में डॉक्टरों ने दवा दी, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि, पायल ने ज्यादा देर अस्पताल में रुकने से मना कर दिया और अब डॉक्टर की निगरानी में घर पर ही उनका इलाज चल रहा है. इसी बीच परिवार की चिंता और बढ़ गई, जब नवजात बेटे की तबीयत खराब हो गई. जांच में पता चला कि बच्चे को जॉन्डिस हो गया है. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

फार्महाउस खरीदने की प्लानिंग

अरमान मलिक ने अपने व्लॉग में बताया कि 6 अप्रैल 2026 को बेटे जैद के जन्मदिन पर वह अपने नवजात बेटे का चेहरा फैंस को दिखाएंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पायल को फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट की जरूरत है. इस सबके बीच अरमान ने एक बड़ा फैसला भी लिया है. उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक फार्महाउस खरीदने की योजना बना रहे हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ शांत माहौल में रह सकें. वहीं, बेटे के नाम को लेकर भी घर में दिलचस्प चर्चा चल रही है. पायल उसे ‘हमजा’ बुलाना चाहती हैं, जबकि अरमान ने उसका नाम ‘रुद्र’ रखा है. कहा जा रहा है कि नाम के पीछे धुरंधर 2 का भी कनेक्शन है.

यह भी पढे़ं: अंदर से कैसा दिखता है जैकी श्रॉफ का आलिशान बंगला? नजारा जीत लेगा दिल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola