सरायकेला खरसावां जिला में छह प्रखंडों में बीइइओ बदले

Updated at : 20 Jun 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला खरसावां जिला में छह प्रखंडों में बीइइओ बदले

नोट : संसोधित रिपोट है. इसी को लेना है. पहले भेजा गया रिपोट हटा देंगे.सरायकेला खरसावां जिला के पांच बीइइओ का अन्य जिलों में हुआ स्थानांतरणसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के छह प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बदले गये है. छह प्रखंडों में नये बीइइओ की पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. […]

विज्ञापन

नोट : संसोधित रिपोट है. इसी को लेना है. पहले भेजा गया रिपोट हटा देंगे.सरायकेला खरसावां जिला के पांच बीइइओ का अन्य जिलों में हुआ स्थानांतरणसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के छह प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बदले गये है. छह प्रखंडों में नये बीइइओ की पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. निर्मला प्रजापति को खरसावां बीइइओ, राजीव रंजन को कुचाई बीइइओ, अरुण कुमार झा को सरायकेला बीइइओ, बलाई लाल पात्र को चांडिल, संगीता सहाय को गम्हरिया एक तथा मृगेंद्र बायरा को गम्हरिया दो का बीइइओ बनाया गया है. दूसरी ओर जिला के पांच बीइइओ का अन्य जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है. खरसावां बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान का स्थानांतरण घाटशिला बीइइओ के रुप में कर दिया गया है. श्री प्रधान कुचाई बीइइओ के भी अतिरिक्त प्रभार कर थे. सरायकेला बीइइओ बल्मीकी प्रसाद का स्थानांतरण विश्रामपुर (पलामु) बीइइओ, गम्हरिया (एक) की बीइइओ चित्ररेखा देवी का स्थानांतरण नोवामुंडी बीइइओ, चांडिल बीइइओ उमाकांत प्रसाद यादव का स्थानांतरण बरही (तीन) बीइइओ के रुप में किया गया है. गम्हरिया (दो) बीइइओ सुनील मिश्रा का स्थानांतरण अवर विद्यालय निरीक्षण चाईबासा सदर के लिए हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola