विद्यालयों में जनसंवाद कार्यक्रम 27 को

Updated at : 11 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में जनसंवाद कार्यक्रम 27 को

सरायकेला. जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में आगामी 27 जून को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र या संकुल केंद्र के स्तर पर गठित अंकेक्षण दल द्वारा विद्यालय स्तर पर 25 व 26 जून को […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में आगामी 27 जून को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र या संकुल केंद्र के स्तर पर गठित अंकेक्षण दल द्वारा विद्यालय स्तर पर 25 व 26 जून को सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा.अंकेक्षण दल द्वारा दी गयी सामाजिक अंकेक्षण के रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय परिसर में ही 27 जून को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगी. जनसंवाद कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति व ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य,अभिभावक, बुद्धिजीवी,पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola