मॉर्निंग वाक कर रहे रेलकर्मी को पड़ा दिल का दौरा, मौत के बाद अस्पताल का घेराव 

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में रेलकर्मी (फोटो : प्रभात खबर)

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला में सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप के 35 वर्षीय रेलकर्मी श्रीकांत कुमार का मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद रेलकर्मियों ने आक्रोश में घेराव कर अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक की उपस्थिति की मांग की. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Saraikela News: झारखंड दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत सरायकेला के सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में कार्यरत 35 वर्षीय रेलकर्मी श्रीकांत कुमार का मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ये घटना आज सुबह छह बजे के आसपास की है. घटना के बाद जल्दबाजी में श्रीकांत कुमार को तुरंत इलाज के लिए सीनी रेल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया. मृतक रेलकर्मी बिहार के रहने वाले थे. इंजीनियरिंग वर्क शॉप में पोस्टिंग के बाद वो अपनी पत्नी और तीन वर्ष की बेटी के साथ रहते थे. उनके निधन से रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी है.

रेलकर्मियों का आक्रोश और घेराव

घटना के बाद रेलकर्मी आक्रोशित हो गए और रेल इंजीनियरिंग वर्क शॉप सहित डिप्युटी चीफ के कार्यालय का घेराव कर दिया है. रेल कर्मियों का कहना है कि सीनी रेल अस्पताल में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. यहां सिर्फ एक डॉक्टर रहते हैं जो सुबह आठ बजे आते है और तीन बजे तक रहते हैं. साथ ही चिकित्सक जमशेदपुर से आते हैं ट्रेन लेट होने पर लेट से आते हैं. साथ ही यह भी बताया कि इमरजेंसी में अस्पताल में कुछ भी सुविधा नहीं है. सीनी में स्वास्थ्य व्यवस्था से आक्रोशित रेलकर्मियों ने डीआरएम के आने की मांग कर रहे हैं. 

रेलकर्मियों ने कहा 

रेलकर्मियों का कहना है कि जब तक अस्पताल चिकित्सकों की 24 घंटे उपस्थिति का ठोस आश्वासन नहीं  दिया जाता है तब तक घेराव जारी रहेगा और शव को भी उठने नहीं दिया जाएगा. रेलकर्मियों ने बताया कि मॉर्निंग वर्क करते समय जब दिल का दौरा पड़ा तो साथी कर्मियों द्वारा पम्पिंग कर होश में लाया गया था लेकिन सही समय मे इलाज नही मिलने और ऑक्सीजन नही मिलने से निधन हो गया है. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola