भूमि अधिग्रहण कानून झारखंडियों के हित में नहीं : संजय

Updated at : 27 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून झारखंडियों के हित में नहीं : संजय

बड़ाबांबो. आजसू नेता संजय जारिका ने कहा कि केंद्र की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 कहीं से भी झारखंडियों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड के आदिवासी- मूलवासियों के अस्तित्व पर ही संकट आ जायेगा. उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को व्यर्थ में जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

बड़ाबांबो. आजसू नेता संजय जारिका ने कहा कि केंद्र की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 कहीं से भी झारखंडियों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड के आदिवासी- मूलवासियों के अस्तित्व पर ही संकट आ जायेगा.

उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को व्यर्थ में जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि पहले माटी फिर पार्टी. इस कानून को जबरन जनता के ऊपर थोपने नहीं देंगे. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश संवैधानिक प्रावधानों का ही उल्लंघन करता है. उन्होंने राष्ट्रपति से संविधान प्रदत्त शक्तियों के तहत इस अध्यादेश को वापस करने की मांग की है.

जारिका ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून राज्य के लिए घातक है. श्री जारिका ने शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के उधडि़या, बडाबांबो, कृष्णापुर समेत विभिन्न गांवों का दौरा के क्रम में उक्त बातें कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola