खरसावां उदालखाम गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन समापन, हरे कृष्ण-हरे राम की रही गूंज
Published by : Priya Gupta Updated At : 05 Apr 2026 12:51 PM
खरसावां के उदालखाम में में हरिनाम संकीर्तन करते महिला संकीर्तन दल के सदस्य (फोटो : प्रभात खबर)
Saraikela Kharsawan News: खरसावां प्रखंड स्थित उदालखाम गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन भक्ति माहौल में संपन्न हुआ. राधा-कृष्ण पूजा, कुंज विसर्जन और भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. श्रद्धालु भजन-कीर्तन और “हरे कृष्ण-हरे राम” के जयघोष में पूरी तरह लीन नजर आए.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां प्रखंड के उदालखाम गांव में धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संपन्न हुआ. इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम ” के जयघोष के साथ संकीर्तन में लीन रहे. कुंज विसर्जन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर एकत्र हुए. राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया. आपस में भी रंग-गुलाल खेलते हुए संकीर्तन का समापन किया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया.
तृप्ति महिला संप्रदाय पुरुलिया की संकीर्तन टीम रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में बंगाल और झारखंड के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. इसमें मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल से आये दिनेश चंद्र दास कीर्तन मंडली पुरुलिया व तृप्ति महिला संप्रदाय पुरुलिया की टीम आकर्षण का केंद्र बने रहे. इसके अलावे नेपाली जुरगुड़िया कदमडीहा कीर्तन मंडली सरायकेला, खरसावां के मनबोध कीर्तन मंडली खुदीपीड़ राधे राधे महिला संप्रदाय उदालखाम, बिषयगड़ा संकीर्तन दल के कीर्तन मंडली ने भी राधा-कृष्ण पर आधारित संकीर्तन प्रस्तुत किया. इस दौरान भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया.
सफल आयोजन में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका
आयोजन की सफलता में गुरबा महतो, राजाराम महतो, मधुसूदन महतो, अर्जुन महतो, सुधीर महतो, कड़िया महतो, जगन्नाथ महतो समेत गांव के अन्य लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे. 16 प्रहर संकीर्तन के दौरान पूरे गांव में उत्सव का भक्ति पूर्ण माहौल देखा गया. राधा व कृष्ण भक्ति के रस में श्रद्धालु डूबे रहे. श्रद्धालु राधे राधे व जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाते रहे.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में विशेष संडे पर मसीही समुदाय ने की कब्रिस्तान में प्रार्थना, मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










