रेल बजट पूरी तरह निराशाजनक: चंपई सोरेन

सरायकेला. केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये रेल बजट को झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने निराशाजनक करार दिया. विधायक सोरेन ने कहा कि रेल बजट में झारखंड के लिए कुछ भी नहीं है. खासकर चक्रधरपुर रेल मंडल सबसे अधिक राजस्व देने वाले रेल मंडल है. इसके बावजूद यहां के […]
सरायकेला. केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये रेल बजट को झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने निराशाजनक करार दिया. विधायक सोरेन ने कहा कि रेल बजट में झारखंड के लिए कुछ भी नहीं है. खासकर चक्रधरपुर रेल मंडल सबसे अधिक राजस्व देने वाले रेल मंडल है.
इसके बावजूद यहां के लोगों को रेल मंत्री ने निराश किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है. डीजल के दाम में कमी होने के बावजूद रेल किराये में कोई कमी नहीं की गयी है और जनता को निराश किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




