खरसावां के तेलांगजुड़ी गांव में मागे नृत्य का आयोजन

– देशाउली की पूजा के बाद हो समाज के लोगों ने किया माघे नृत्य- मांदर की थाम पर नाचते रहे गांव की महिला व पुरुष संवाददाता, बड़ाबांबो. हो भाषा के गीतों के साथ खरसावां के जोरडीहा पंचायत के तेलांगजुड़ी गांव में वार्षिक मागे नृत्य का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हो समाज के लोगों […]
– देशाउली की पूजा के बाद हो समाज के लोगों ने किया माघे नृत्य- मांदर की थाम पर नाचते रहे गांव की महिला व पुरुष संवाददाता, बड़ाबांबो. हो भाषा के गीतों के साथ खरसावां के जोरडीहा पंचायत के तेलांगजुड़ी गांव में वार्षिक मागे नृत्य का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हो समाज के लोगों ने एक-दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिला कर मांदर व नगाड़े की थाप पर जम कर नृत्य किया. तेलांगजुड़ी में जनजातीय हो समुदाय की काफी बहुलता है, इस कारण यह नृत्य का यहां काफी प्रचलित है. इससे पूर्व जाहेरथान में देउरी ने देशाउली (ग्राम देवता) की पूजा की. मौके पर मुख्य रुप से भरत बोदरा, तुराम बोदरा, सारदा बोदरा, शुक्ला बोदरा, माजेन बोदरा, सामु बोदरा, अमर बोदरा, शिबो बोदरा, दुंबी दिग्गी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




