झारखंड में संपर्क अभियान चलायेगी भाजपा

Updated at : 26 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में संपर्क अभियान चलायेगी भाजपा

/र26 केएसएन 2 : शैलेंद्र सिंहसंवाददाता, खरसावां भाजपा सदस्यता अभियान के पश्चात पूरे देश में संपर्क अभियान चलायेगी. उक्त अभियान को झारखंड के सभी जिला में भी चलाया जायेगा. इसके लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह को झारखंड प्रदेश के संपर्क अभियान का झारखंड प्रदेश प्रमुख बनाया गया है. उक्त पार्टी के मनोनयन राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

/र26 केएसएन 2 : शैलेंद्र सिंहसंवाददाता, खरसावां भाजपा सदस्यता अभियान के पश्चात पूरे देश में संपर्क अभियान चलायेगी. उक्त अभियान को झारखंड के सभी जिला में भी चलाया जायेगा. इसके लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह को झारखंड प्रदेश के संपर्क अभियान का झारखंड प्रदेश प्रमुख बनाया गया है. उक्त पार्टी के मनोनयन राष्ट्रीय महामंत्री सह संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडेय ने शैलेंद्र सिंह को पत्र लिख कर राज्य के सभी जिलों में संयोजक तथा सह संयोजक का मनोनयन कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करेंगे. राज्य के सभी जिला का दौरा करेंगे. पार्टी के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली में सभी राज्यों के संपर्क प्रमुखों की बैठक होगी, जिसमें कार्य योजना तैयार की जायेगी. उन्होंने अपने मनोनयन पर प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त की. विदित हो कि शैलेंद्र सिंह विगत 19 साल से भाजपा की राजनीति में सक्रिय है. दो बार सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष व दो बार प्रदेश मंत्री भी रह चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola