अर्जुना कप फुटबॉल का फाइनल 13 को सरायकेला में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

– आयोजन समिति की बैठक आज4 केएसएन 2 : प्रतिकात्मकसंवाददाताखरसावां . सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का समापन समारोह 13 फरवरी को सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसकी तैयारी के लिए पांच फरवरी को सुबह 10 बजे एसोसिएशन के पदाधिकारी, रेफरी एवं विभिन्न क्लबों के सचिव या कप्तानों की […]

विज्ञापन

– आयोजन समिति की बैठक आज4 केएसएन 2 : प्रतिकात्मकसंवाददाताखरसावां . सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का समापन समारोह 13 फरवरी को सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसकी तैयारी के लिए पांच फरवरी को सुबह 10 बजे एसोसिएशन के पदाधिकारी, रेफरी एवं विभिन्न क्लबों के सचिव या कप्तानों की बैठक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में बुलायी गयी है. समापन के मौके पर अफ्रीकन शेर एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के बीच एक रोमांचक मैच तथा महिला फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच खेला जायेगा. मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्र म का आयोजन भी किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए डीएसए के पिनाकी रंजन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोल्हान के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola