यूपी-बिहार के जवान संभालेंगे बंगाल में मोर्चा, 3000 अतिरिक्त फोर्स तैनात, आईपीएस सुप्रतिम सरकार की अर्जी खारिज

Updated at : 07 Apr 2026 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
WB Election 2026 ECI Deploys 3000 Armed Police in Bengal

WB Election 2026: बंगाल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने यूपी और बिहार से 3000 अतिरिक्त जवान बुलाये हैं. ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस अधिकारी और कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार की अर्जी को खारिज कर उन्हें तमिलनाडु में चार्ज लेने को कहा गया है.

विज्ञापन

WB Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने राज्य में पहले से मौजूद भारी सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के लिए अन्य राज्यों से 3,000 अतिरिक्त सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है. सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस रणनीति की जानकारी साझा की.

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश से आयेगी फोर्स

इलेक्शन कमीशन के अधिकारी के अनुसार, चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बलों का एक बड़ा दस्ता उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बुलाया जायेगा. यह अतिरिक्त बल 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए तैनात केंद्रीय बलों की मदद करेंगे. जवानों का यह दल 13 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से बंगाल पहुंचने लगेगा. आयोग ने राज्य में केंद्रीय बलों की 2,400 कंपनियों की तैनाती का खाका पहले ही तैयार कर लिया है.

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को झटका

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त सुप्रतिम सरकार के अनुरोध को ठुकरा दिया है. ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस अधिकारी सुप्रतिम सरकार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक (Police Observer) की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस को सख्त आदेश

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के करीबी पुलिस ऑफिसर सुप्रतिम सरकार की अर्जी खारिज करते हुए उन्हें सोमवार तक कार्यभार संभालने का सख्त निर्देश दिया है. उन्हें तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, अम्बासमुद्रम और राधापुरम सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है. आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का आधी रात वाला अल्टीमेटम, आज ही होगा 60 लाख दावों पर फैसला

भवानीपुर में सुरक्षा चूक पड़ी भारी, DC और ओसी समेत 4 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स सस्पेंड

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

बंगाल चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का निर्देश- केंद्रीय बलों के खिलाफ तुरंत एफआईआर नहीं, पहले होगी जांच

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola