भवानीपुर में सुरक्षा चूक पड़ी भारी, DC और ओसी समेत 4 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स सस्पेंड

Updated at : 04 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
ECI Suspended Police Officers West Bengal Election 2026

भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के दौरान टीएमसी समर्थकों का हंगामा और इलेक्शन कमीशन से जारी कार्रवाई का आदेश.

Election Commission Suspends Police Officers: निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर में अमित शाह के रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक पर कड़ा रुख अपनाया है. कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर समेत 4 अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Election Commission Suspends Police Officers: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की है . कोलकाता के हाई-प्रोफाइल 159-भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में विफलता के मामले में सीनियर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है.

इलेक्शन कमीशन ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

इलेक्शन कमीशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस के एक डीसी (DC) सहित 4 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये हैं.

ECI Suspended Police Officers: इन 4 अधिकारियों पर गिरी गाज

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की सिफारिश पर जिन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं.

पुलिस अधिकारी का नामपुलिस अधिकारी का पद
सिद्धार्थ दत्ताडीसी-II (DC-II), साउथ डिवीजन, कोलकाता पुलिस
प्रियांकर चक्रवर्तीओसी (OC), अलीपुर
चंडी चरण बनर्जीएडिशनल ओसी (Additional OC), अलीपुर
सौरभ चटर्जीसार्जेंट, अलीपुर

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाये. साथ ही, मुख्य सचिव से 5 अप्रैल 2026 की सुबह 11:00 बजे तक इस आदेश पर हुई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

खाली पदों को भरने की कवायद

निलंबन के कारण रिक्त हुए पदों को भरने के लिए आयोग ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द नये नामों का प्रस्ताव भेजने को कहा है. इनमें डीसी-II (साउथ डिवीजन), थाना प्रभारी (अलीपुर) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (अलीपुर) के पद शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन

चुनाव आयोग के 4 ऑब्जर्वर्स घोटाले के आरोपी, TMC के दावे से मची खलबली

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola