iQOO 15 Apex Edition की सेल शुरू, मिल रहा ₹6000 तक का डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
iQOO 15 Apex Edition Sale

iQOO 15 एपेक्स एडिशन लॉन्च / फोटो- iQOO

iQOO 15 के लेटेस्ट Apex Edition की सेल शुरू हो गई है. ग्राहक इसे अमेजन या ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं. पहली सेल पर कंपनी बढ़िया डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 15 Apex Edition की सेल शुरू हो गई है. यह मॉडल iQOO 15 का नया कलर वेरिएंट है, जिसमें डिजाइन थोड़ा अलग दिया गया है, लेकिन इसके फीचर्स पहले जैसे ही हैं. खास बात यह है कि इस मॉडल की पहली सेल पर कंपनी 6000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे आप इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं. इस मॉडल में यूजर्स को बढ़िया फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले मिलेगा. खासकर गेमर्स जिन्हें स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए, उनके लिए iQOO का यह मॉडल अच्छा ऑप्शन है.

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

iQOO 15 Apex Edition दो वेरिएंट्स में मिलेगा, जिसकी कीमत-

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज- ₹72,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज- ₹79,999 है.

कंपनी पहली सेल पर 6000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस मॉडल की कीमत घटकर ₹66,999 और ₹73,999 तक हो जाती है. यह फोन iQOO की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: iQOO 15 Apex Edition में 6.85-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं. वहीं सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हेवी यूज के लिए काफी पावरफुल है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.

बैटरी: इसकी बड़ी खासियत बैटरी है, क्योंकि इसमें 7000mAh बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो लंबे समय तक बैटरी और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Redmi A7 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola