वन विभाग ने आकर्षणी से एक ट्रैक्टर लकड़ी की जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 6:02 PM

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी में वन विभाग की टीम ने करीब एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी को जब्त किया है. खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी पर आस-पास के गांवों के लोग पेड़ों की कटाई कर रहे थे. आकर्षणी विकास समिति से इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी में वन विभाग की टीम ने करीब एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी को जब्त किया है. खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी पर आस-पास के गांवों के लोग पेड़ों की कटाई कर रहे थे. आकर्षणी विकास समिति से इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची. वन विभाग की टीम को देख कर पेड़ों की कटाई कर रहे लोग भाग खड़े हुए.

बाद में वन विभाग ने लकडि़यों को जब्त कर लिया. इस दौरान वन विभाग की टीम ने आकर्षणी विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर वनों की रखवाली करने का भरोसा लिया एवं आने वाले दिनों में पेड़ों की कटाई करने वालों पर सख्ती से निपटने की बातें कही.

लकड़ी तस्करों पर कसेगा वन विभाग का शिकंजा लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा कसेगा. खरसावां व सरायकेला के वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि जंगलों से लकड़ी कटाई रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाया जायेगा. टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रुप से जंगलों में गश्ती करेंगे तथा लकड़ी कटाई करने वालों के साथ-साथ लकड़ी माफिया व तस्करों पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि गांवों में वन समितियों का गठन किया गया है. वन समिति के सदस्यों को वनों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जायेगा. उन्होंने लोगों से भी अपने आस-पास के जंगलों की रक्षा के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola