खरसावां में मनाया गया मतदाता दिवस

25केएसएन 1 : नये मतदाताओं को शपथ दिलाते बीडीओ शंकराचार्य सामड़संवाददाता, खरसावां खरसावां के सभी 69 बूथों में रविवार को मतदाता दिवस मनाया गया. मतदाता दिवस पर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में डाला गया तथा उन्हें शपथ दिलायी गयी. खरसावां के कई बूथों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड़ ने नये मतदाताओं को […]
25केएसएन 1 : नये मतदाताओं को शपथ दिलाते बीडीओ शंकराचार्य सामड़संवाददाता, खरसावां खरसावां के सभी 69 बूथों में रविवार को मतदाता दिवस मनाया गया. मतदाता दिवस पर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में डाला गया तथा उन्हें शपथ दिलायी गयी. खरसावां के कई बूथों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड़ ने नये मतदाताओं को शपथ दिलायी. शपथ में देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व किसी अन्य प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने का वचन लिया गया. मौके पर नये मतदाताओं में काफी उत्सुकता देखी गयी. मौके पर मुख्य रुप से प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दयानंद प्रसाद, दिलीप कुमार दास, हारुन रसीद, मीना कुमारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




